सीएबीआई (कृषि‍ और जैव-विज्ञान अंतरराष्‍ट्रीय केन्‍द्र)

सीएबीआई,यूके एक गैर-लाभकारी विज्ञान-आधारित विकास और सूचना संगठन है। सीएबीआई कृषि‍ और पर्यावरण में समस्‍याओं को हल करने के लिए जानकारी प्रदान करके और वैज्ञानिक विशेषज्ञता लागू करके लोगों के जीवन में सुधार करता है। सीएबीआई किसानों को अधिक उपज पैदा करने और नुकसान कम करने में मदद करके खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों के समाधान में सहायता करता है। सीएबीआई, फसल की पैदावार में सुधार, पर्यावरण की सुरक्षा और कृषि एवं पर्यावरणीय वैज्ञानिक ज्ञान तक पहुंच में सुधार के माध्‍यम से ऐसा करता है।

उनका लक्ष्‍य और दिशा, सदस्य देशों से प्रभावित होती है जो शुरू की गई गतिविधियों का मार्गदर्शन करने में मदद करते हैं। इन गतिविधियों में वैज्ञानिक प्रकाशन, विकास परियोजनाएँ और अनुसंधान एवं माइक्रोबियल सेवाएँ शामिल हैं। राष्ट्रमंडल देश सीएबीआई के सदस्य हैं।

सीएबीआई, यूके में भारत की वार्षिक सहयोग राशि‍ 56,000 ब्रिटिश पाउंड है, जो डेयर के माध्यम से जारी की जाती है।

अधिक जानकारी के लिए लॉग ऑन करें