कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल

कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग, कृषि किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल एक प्रमुख भर्ती एजेंसी है। 1973 में स्थापित कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के लिए वैज्ञानिकों और अन्य अधिकारियों की भर्ती करता है।
1973 में एकल सदस्य निकाय के रूप में स्थापित बोर्ड का 1986 में पुनर्गठन किया गया जिसमें एक अध्यक्ष और दो सदस्य शामिल किए गए। वर्ष 2018 में मंडल को भारतीय कृषि अनुसंधान से अलग करके डेयर के संलग्न कार्यालय के रूप में एक अध्यक्ष व तीन सदस्यों के साथ पुनर्गठित किया गया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पुनर्गठन हेतु माननीय प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त तत्कालीन कृषि मंत्री श्री फखरुद्दीन अली अहमद, अध्यक्ष मंत्रिस्तरीय समिति की सिफारिश से मंडल की स्थापना हुई। कैबिनेट ने 1 नवम्बर, 1973 को कृ.वै.च.मं. की स्थापना को मंजूरी दी।
अधिदेश
- कृ.वै.च.मं. कृषि अनुसंधान सेवा और भा.कृ.अनु.प. के अध्यक्ष द्वारा निर्दिष्ट अन्य पदों और सेवाओं के लिए भर्ती करता है।
- कृ.वै.च.मं. भा.कृ.अनु.प. के अध्यक्ष की आवश्यकतानुसार पदोन्नति सहित कार्मिक मामलों में भा.कृ.अनु.प. की सहायता करता है।
- कृ.वै.च.मं. परिषद द्वारा या बोर्ड के परामर्श से भर्ती या नियुक्त कर्मियों से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों पर भा.कृ.अनु.प. को सलाह देता है।
वेबसाइट: https://asrb.org.in/