बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग उपक्रम
कृषि सहित 14 क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग के लिए वर्ष 1997 में बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग उपक्रम (बिम्सटेक) का गठन किया गया था। बिम्सटेक कृषि सहयोग विशेषज्ञ समूह की पहली बैठक में 11 परियोजनाएं निर्धारित की गईं जिनका समन्वय विभिन्न सदस्य देशों द्वारा किया जाना था। बिम्सटेक कृषि सहयोग विशेषज्ञ समूह की दूसरी बैठक 22-24 अप्रैल, 2008 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। पहली बैठक में निर्धारित 11 परियोजनाओं को 9 परियोजनाओं में पुर्नसमूहित किया गया था, जिनमें से भारत को निम्नलिखित 4 परियोजनाओं के समन्वयक के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई थी:-
- बिम्सटेक सदस्य देशों के बीच सीमा पार से होने वाले पशु रोगों की रोकथाम और नियंत्रण।
- बिम्सटेक सदस्य देशों के बीच कृषि और पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों और संस्थानों की संबद्धता।
- बिम्सटेक सदस्य देशों में जैव सुरक्षा सहित कृषि जैव प्रौद्योगिकी का विकास।
- बिम्सटेक सदस्य देशों में बीज क्षेत्र का विकास।